सावन की अंतिम सोमवारी पर हरिगिरिधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 15 ड्रॉप गेट और ड्रोन से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

बाबा हरिगिरिधाम परिसर  | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : सावन की अंतिम सोमवारी के लिए बाबा हरिगिरिधाम में प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष निर्देश।

विज्ञापन

Begusarai News : गढ़पुरा. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिगिरिधाम में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी हैं. अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर न्यास समिति और प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 ड्रॉप गेट से नियंत्रित होगी भीड़, अलग-अलग होंगे प्रवेश और निकास मार्ग

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और भीड़ नियंत्रण के लिए रूट व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुल 15 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. वहीं, मंदिर परिसर से बाहर दो नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे, जहां से पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

ड्रोन कैमरे से होगी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी

अंतिम सोमवारी के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ड्रोन कैमरे से निगरानी करेगा. भीड़ के अत्यधिक दबाव वाले स्थानों, प्रवेश और निकास मार्ग तथा मेला क्षेत्र में पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति में विश्वास न करें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.

बिजली-पानी की पर्याप्त व्यवस्था, अग्निशमन विभाग भी अलर्ट

बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा की गयी. मंदिर और मेला क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखने पर जोर दिया गया है. अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. एक अग्निशमन वाहन परिसर में और एक गतिमान वाहन के रूप में तैनात रखने की तैयारी है.

श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है. प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों के साथ मंदिर परिसर में भी पानी की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

गढ़पुरा पीएचसी रहेगा अलर्ट, जरूरत पर मिलेगी एंबुलेंस सेवा

अंतिम सोमवारी पर संभावित भीड़ को देखते हुए गढ़पुरा पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है. आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की जा रही है. जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध करायी जाएगी.

श्रद्धालुओं से अनुशासन के साथ जलाभिषेक करने की अपील

प्रशासन और मंदिर न्यास समिति ने श्रद्धालुओं से धैर्य और अनुशासन के साथ कतार में लगकर बाबा का जलाभिषेक करने की अपील की है. श्रद्धालुओं से अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने और प्रशासन की ओर से निर्धारित रास्तों का ही इस्तेमाल करने को कहा गया है. किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की गयी है.

सुरक्षित और सुगम दर्शन पर प्रशासन का जोर

अंतिम सोमवारी को लेकर प्रशासन की तैयारियों का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम तरीके से बाबा हरिगिरिधाम में पूजा-अर्चना का अवसर उपलब्ध कराना है. इसके लिए मंदिर न्यास समिति, पुलिस-प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और अन्य संबंधित टीमें समन्वय के साथ व्यवस्था संभालेंगी.

Also Read : वीरपुर में जलजमाव से परेशान पूजा समिति ने खुद समतल की सड़क, जन्माष्टमी मेले की तैयारी तेज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन