बेगूसराय के शिव मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मूर्ति की तस्वीर

Begusarai News : गढ़पुरा के सुजानपुर शिव मंदिर में पार्वती की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।

विज्ञापन

Begusarai News : गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव स्थित एक स्थानीय शिव मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़पुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

19 अगस्त की देर शाम मिली थी घटना की सूचना

बताया जाता है कि 19 अगस्त की देर शाम सुजानपुर गांव स्थित स्थानीय शिव मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना की पुलिस टीम ने वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की.

पुलिस को मौके पर मिला संदिग्ध व्यक्ति

जांच के दौरान पुलिस को घटना को अंजाम देने वाला एक व्यक्ति मिला, जो प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ. पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति अपना नाम-पता अथवा अपने संबंध में कोई अन्य जानकारी नहीं बता पा रहा है. पुलिस टीम ने व्यक्ति को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है.

सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान की कोशिश

पुलिस की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से भी उक्त व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक मामले में विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण

घटना के बाद भी क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और व्यक्ति की पहचान के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

Also Read : सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन