पंचायत सचिव के निधन पर शोकसभा, प्रखंड व अंचल कार्यालय का कार्य रहा स्थगित

Author Rajesh kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

शोकसभा में शामिल अधिकारी, प्रखंड सह अंचल कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में पंचायत सचिव रामनरेश यादव के अचानक निधन से कर्मियों में गहरा दुख है. उनके सम्मान में शोकसभा आयोजित की गई और कार्यालय का कार्य दिनभर स्थगित रहा.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव रामनरेश यादव के आकस्मिक निधन से प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है. रविवार की देर रात उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में मातम छा गया.

विज्ञापन

दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

दिवंगत पंचायत सचिव की स्मृति में सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मिथिलेश बिहारी वर्मा सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके कर्तव्यनिष्ठ व सरल स्वभाव को याद किया. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई.

शोकसभा में ये अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद

शोकसभा में अंचल लिपिक मो. कैसर आलम, प्रखंड लिपिक रामबालक यादव, प्रखंड नाजिर रामजपो पासवान, नेटवर्क सपोर्ट एडमिन सुशील कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर रंजीत कुमार, सीएससी ऑपरेटर सुनील कुमार सहित प्रखंड, अंचल और राजस्व विभाग के सभी कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

दिनभर स्थगित रहा कार्यालय का कार्य

शोकसभा के उपरांत दिवंगत पंचायत सचिव रामनरेश यादव के सम्मान में सोमवार को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का समस्त प्रशासनिक व जनहित का कार्य स्थगित रखा गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन