जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ स्तर तक विस्तार का लिया संकल्प
बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार सिंह का स्वागत करते जदयू नेता | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बेगूसराय में जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक में नंदलाल राय ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
Begusarai News : बेगूसराय. जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को केडीएम होटल के सभागार में आयोजित की गई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जदयू महिला प्रदेश उत्तर बिहार प्रभारी खुशबू रानी रहीं. बैठक की अध्यक्षता महिला आयोग की पूर्व सदस्य रीना चौधरी ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष क्रांति कुमारी ने किया.
आपके शहर में
महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा
बैठक में पूर्व मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, पूर्व महिला अध्यक्ष फातिमा खातून, वर्तमान महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, महिला प्रकोष्ठ की जिला पदाधिकारी मोनिका कुमारी, राधा शर्मा, पिंकी देवी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो समेत जिले के सभी प्रखंडों की प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं.
इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन की स्थिति की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया.
Also Read : बाढ़ के पानी में डूबी बेगूसराय की सड़क, मरीज को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण, देखें वीडियो
'संगठन ही सर्वोपरि, जिसके पास संगठन उसके पास समाज'
जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता संभालने के बाद लगातार विकास और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था और कई मामलों में जन्म से पहले ही उन्हें मार दिया जाता था. नीतीश कुमार की सरकार ने ऐसी कुप्रथाओं को खत्म करने की दिशा में काम किया.
उन्होंने कहा कि आज बेटियां वर्दी पहनकर और राइफल लेकर चौक-चौराहों पर लोगों की सुरक्षा कर रही हैं. सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं. उन्होंने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि होता है और जिसके पास संगठन है, उसके पास समाज है.
खुशबू रानी ने महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का किया जिक्र
जदयू महिला प्रदेश उत्तर बिहार प्रभारी खुशबू रानी ने कहा कि बेगूसराय की धरती पर समीक्षा बैठक में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के नेतृत्व की बातों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी तनाव में रहते थे. वर्ष 2006 में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर पंचायत से लेकर नगर निकाय तक चुनाव में भागीदारी का अवसर दिया गया. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं अपने नाम और पहचान के साथ सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ रही हैं.
Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट
साइकिल-पोशाक और जीविका योजना का किया उल्लेख
खुशबू रानी ने सात निश्चय योजना, साइकिल-पोशाक योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कन्या उत्थान योजना के तहत मैट्रिक पास छात्राओं को 10 हजार रुपये और इंटर पास छात्राओं को 25 हजार रुपये की सहायता दी जाती है.
उन्होंने जीविका योजना का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में करीब 1 करोड़ 80 लाख जीविका दीदियां आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार के साथ-साथ समूहों को भी आगे बढ़ा रही हैं. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
मुख्यमंत्री की जिला यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प
बैठक के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की आगामी जिला यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया. साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर जदयू को और सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर सभी महिला कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई भी दी गई.
सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में पिंकी देवी, जदयू जिला सचिव संजय सिंह, धर्मवीर कुमार, अजय पासवान, अशोक राय, मोहम्मद निजाम रिजवान, मोनिका कुमारी, निशा कुमारी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, निशा रंजन, हीरा देवी, रेखा देवी, बबीता देवी, रेणु देवी, सरिता शर्मा, प्रीति कुमारी समेत सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए