शाम्हो पहुंचे डीएम रिची पांडेय, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जानीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
स्थानीय समस्याओं से रूबरू होते डीएम रिची पांडेय | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बेगूसराय के डीएम रिची पांडे ने शाम्हो प्रखंड का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को जनहित के कार्यों में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी.
Begusarai News : जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने बुधवार को शाम्हो प्रखंड पहुंचकर विकास कार्यों और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आमजन से जुड़ी समस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की गई. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भाग लिया. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को रखा.
आपके शहर में
आरटीपीएस, राशन कार्ड और पीएचईडी से जुड़ी समस्याएं रखीं
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आरटीपीएस सेवाओं, राशन कार्ड, पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी. जिला पदाधिकारी ने आमजनों की ओर से रखी गई शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर
डीएम ने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. डीएम ने संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान और आवश्यक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
Also Read : नवादा के मधुज कुमार ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान
डीएम के शाम्हो पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों में दिखी खुशी
योगदान करने के बाद पहली बार डीएम रिची पांडेय के शाम्हो प्रखंड पहुंचकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होने पर जनप्रतिनिधियों और प्रखंड क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता देखी गई. लोगों ने उम्मीद जताई कि जिला पदाधिकारी के निरीक्षण और संवाद से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी.
Also Read : मिलादुन्नबी पर धमौल बाजार में निकला जुलूस, नारों से गूंजा इलाका, दिखा भाईचारे का संदेश
जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय समस्याओं से कराया अवगत
इस मौके पर जिप सदस्य अमित कुमार, पंचायत समिति सदस्य रवीश कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, भाजपा नेता नारायण सिंह, सीपीआई नेता प्रो. रामकुमार सिंह, अकबरपुर बरारी पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार उर्फ बटू, सीपीआई नेता सुमन कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीएम को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया. जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया.
Also Read : नवादा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जश्ने जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा धार्मिक उत्साह और भाईचारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए