बेगूसराई में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने उठाए सवाल- नीतीश के नाम पर मिला है जनादेश, छह महीने में क्यों बदली तस्वीर
संवाददाताओं से बात करते आनंद मोहन.
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बिहार की राजनीति में अचानक आए बदलाव पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि 2025-2030 तक के जनादेश के बाद मात्र छह महीने में तस्वीर क्यों बदल गई. आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए जनता के सामने स्पष्टीकरण की मांग की है.
Former MP Anand Mohan : पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाये हैं. बेगूसराय के सर्वोदय नगर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे आनंद मोहन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्ष 2025 से 2030 तक के लिए जनता ने नीतीश कुमार के नाम और उनके नारों पर जनादेश दिया था.
ऐसे में महज छह महीने के भीतर राजनीतिक तस्वीर क्यों बदल गयी. इसका जवाब मिलना चाहिए.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भले ही पार्टी की बात कर रहे हों,लेकिन चुनाव के दौरान जनता के सामने नीतीश कुमार नेतृत्व का प्रमुख चेहरा थे.
संजय झा के बयान पर कसा तंज
आनंद मोहन ने सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति या आफत आ गई कि छह महीने के अंदर नीतीश कुमार को सत्ता से पीछे हटना पड़ा.पूर्व सांसद ने कहा कि जनता ने जिस नेतृत्व के नाम पर अपना मत दिया,उसके बाद हुए राजनीतिक बदलाव को लेकर कई सवाल हैं.
इन परिस्थितियों की वास्तविक वजह बिहार की जनता के सामने स्पष्ट की जानी चाहिए. उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के उस बयान पर भी निशाना साधा,जिसमें उन्होंने सत्ता रहे या न रहे,किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही थी. आनंद मोहन ने सवाल किया कि आखिर पहले ऐसी कौन सी नौबत आई थी, जिसके कारण समझौता करना पड़ा.

बेगूसराय में पूर्व सांसद का हुआ भव्य स्वागत
उन्होंने संजय झा पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे लोग राजनीति किया करते थे,तब इन लोगों का राजनीति में अता-पता तक नहीं था.आनंद मोहन ने कहा कि बिहार में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर जनता को स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए.
बताते हुए चले कि पूर्व सांसद आनंद मोहन बेगूसराय के सर्वोदय नगर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.इस दौरान कौशलेन्द्र सिंह और उनके सहयोगियों ने उनका फूल-माला, मिथिला पाग और शॉल देकर स्वागत एवं सम्मान किया.
हाजीपुर : वर्षों पुराने मुकदमों से आज मिलेगी मुक्ति, 35,259 मामलों के लिए 30 बेंच गठित; जानें लोक अदालत में कैसे होगा तुरंत समझौता
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए