बरौनी जंक्शन पर संदिग्ध अवस्था में मिला 16 वर्षीय किशोर, मानव तस्करी रोधी अभियान में आरपीएफ ने लिया संरक्षण में

Author Niraj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश से गायब हुआ बालक बरौनी जंक्शन पर बरामद | Prabhat Khabar Network

बरौनी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वैशाली समाज कल्याण संस्थान की संयुक्त टीम ने बाल एवं मानव तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 16 वर्षीय किशोर को संरक्षण में लेकर बाल गृह भेजा गया.

विज्ञापन

Begusarai News: बाल एवं मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरौनी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वैशाली समाज कल्याण संस्थान की संयुक्त टीम ने एक 16 वर्षीय किशोर को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए संरक्षण में लिया. पूछताछ के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर उसे बालक गृह, बेगूसराय भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वैशाली समाज कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि राजमणि रंजन तथा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरौनी के आरक्षी राजेश रोशन संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में बाल एवं मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रहे थे. अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या पांच और छह के पश्चिमी छोर पर एक किशोर संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया. टीम ने तत्काल उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ की.

पूछताछ में किशोर ने अपना नाम विशाल कुमार (16 वर्ष) बताया. उसने अपने पिता का नाम संजू कुमार, माता का नाम कंचन देवी तथा अपना पता गांव कुरुजा, थाना बबुरी, जिला चंदौली (उत्तर प्रदेश) बताया.

इसके बाद संयुक्त टीम ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को दी. सीडब्ल्यूसी के टेलीफोनिक निर्देश के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए किशोर को आरपीएफ आरक्षी राजेश रोशन की मौजूदगी में बालक गृह, बेगूसराय के सुपुर्द कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर बाल एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने वाले बच्चों को तत्काल संरक्षण उपलब्ध कराना, उनकी पहचान सुनिश्चित करना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है. ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन