बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डे पर जिलास्तरीय एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Updated:
विज्ञापन

अतिथि के साथ प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : बेगूसराय में आयोजित जिलास्तरीय एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप में मीठी ने पहला और राधा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Begusarai News : रविवार को उलाव हवाई अड्डा परिसर में जिलास्तरीय एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेगूसराय जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बालिका वर्ग में मीठी समेत खिलाड़ियों ने लहराया परचम

यूथ गर्ल्स वर्ग में मीठी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राधा दूसरे और मीठी-2 तीसरे स्थान पर रहीं. सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में सपना, प्रीति और कृष्णा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. जूनियर गर्ल्स वर्ग में आशिकी, लक्ष्मी और सोनम ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए. सीनियर गर्ल्स वर्ग में बबली ने प्रथम, अनुएक ने द्वितीय और गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता प्रतिभागियों को जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरवीर कुमार ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया.

Also Read : औरंगाबाद में नगर निगम बनाने की मांग तेज, 30 अगस्त से पहले प्रस्ताव भेजने की उठी आवाज

बालक वर्ग में विकास और गोलू ने हासिल किया पहला स्थान

यूथ बॉयज वर्ग में विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. शुधांशु दूसरे और मणिक तीसरे स्थान पर रहे. सब-जूनियर वर्ग में प्रवीण ने पहला, लक्ष्मण ने दूसरा और दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया. जूनियर वर्ग में निर्मल प्रथम, आरिफ द्वितीय और धीरज तृतीय स्थान पर रहे. वहीं, सीनियर वर्ग में गोलू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

प्रतियोगिता के दौरान बेगूसराय जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव रवि किशोर मौजूद रहे. कार्यकारी सदस्यों के रूप में चंचल कुमार, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, सीलू, फैयाज, सन्नी, अमन, पूजा एवं वर्षा ने आयोजन में सहयोग किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.

Also Read : औरंगाबाद में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, बड़ी बहन के साथ गई थी कपड़े धोने


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन