औरंगाबाद में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, बड़ी बहन के साथ गई थी कपड़े धोने

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में लगी भीड़ और मौजूद पुलिस | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : मदनपुर के हाजीपुर गांव में तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर थाना क्षेत्र के बनिया पंचायत अंतर्गत हाजीपुर गांव में रविवार को तालाब में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृत बच्ची की पहचान हाजीपुर निवासी अर्जुन कुमार पासवान की पांच वर्षीय पुत्री पम्मी कुमारी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़ी बहन के साथ तालाब पर गई थी पम्मी

परिजनों के अनुसार, पम्मी कुमारी अपनी बड़ी बहन के साथ गांव स्थित तालाब पर गयी थी. उसकी बड़ी बहन तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जबकि पम्मी वहीं आसपास खेल रही थी. इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी.

काफी तलाश के बाद तालाब से निकाला गया शव

कुछ देर तक बच्ची के दिखाई नहीं देने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने पम्मी को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर लेकर पहुंचे.

Also Read : बलिया बुर्जुग में गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, हादसे के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद पम्मी को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने परिजनों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.

Also Read : मीटर बाइपास से वायर टैपिंग तक... नवादा में बिजली चोरी के दो मामले, 14.82 लाख का नुकसान

मासूम की मौत से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

पम्मी की असमय मौत से पूरे हाजीपुर गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने बताया कि पलभर की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. घटना के बाद गांव में दिनभर मातमी सन्नाटा पसरा रहा. बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे.

यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : नवादा: बहन की हत्या में न्याय की लड़ाई लड़ रहे भाई की मौत, रेलवे लाइन किनारे मिला शव; ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन