औरंगाबाद के महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव की धूम, छात्राओं ने लोकनृत्य और गीत-संगीत से बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं छात्राएं | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : दाउदनगर महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ, जहां छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के जरिए बिहार की लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी.

विज्ञापन

Aurangabad News : महिला महाविद्यालय, दाउदनगर में सावन महोत्सव 2026 का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य रामनरेश सिंह ने की, जबकि संचालन गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सरस्वती और सहायक प्राध्यापक डॉ. सविता गुप्ता ने किया. इस अवसर पर छात्राओं ने गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की छटा के साथ बिहार की लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

झिझिया नृत्य ने बटोरीं खूब तालियां

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. सरस्वती कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं ने पारंपरिक झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. वहीं, श्रुति सरगम के नेतृत्व में बिहार फोक डांस की प्रस्तुति दी गयी.

लोकगीत और संगीत ने बांधा समां

लोकगीत और संगीत की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरती कुमारी, साक्षी शिखा, सरस्वती कुमारी, श्रुति सरगम, मालती, रिमझिम, पूजा, सिमरन समेत अन्य छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्राओं की प्रस्तुतियों ने पूरे महाविद्यालय परिसर को सावन की रंगत से सराबोर कर दिया.

लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का मिलता है अवसर

वक्ताओं ने सावन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन भारतीय संस्कृति में उल्लास, प्रकृति और लोक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण महीना है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी लोक संस्कृति, परंपरा और कला से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास का भी विकास होता है.

शिक्षक और छात्राओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. यशलोक कुमार, सत्येंद्र कुमार, हरबंस प्रसाद, अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. हसन इमाम मंजर, डॉ. आशा कुमारी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और छात्राएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा.

Also Read : बेगूसराय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर संकुल स्तरीय कार्यशाला, शिक्षकों ने रखे विचार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन