औरंगाबाद में बढ़ती चीनी कीमतों पर लगे अंकुश, जविप्र दुकानों से सस्ती दर पर वितरण की मांग
सुरेंद्र कुमार सिंह की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए जविप्र के माध्यम से सस्ती दर पर चीनी वितरण की मांग उठाई गई है, जिससे आम जनता को राहत मिल सके.
Aurangabad News : देश में चीनी की बढ़ती कीमत और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जनवितरण प्रणाली (जविप्र) के माध्यम से दोबारा सस्ती दर पर चीनी वितरण की व्यवस्था लागू करने की मांग उठी है. फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है. ऐसे में सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने की दिशा में पहल करनी चाहिए.
आपके शहर में
बाजार में बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण का प्रभावी माध्यम हो सकती है जविप्र व्यवस्था
सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब बाजार में चीनी की कीमतें आसमान छू रही हों, तब इसे नियंत्रित करने का प्रभावी माध्यम सार्वजनिक वितरण प्रणाली हो सकती है. जविप्र दुकानों के माध्यम से आम उपभोक्ताओं तक सस्ती दर पर चीनी आसानी से पहुंचायी जा सकती है. इससे खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी.
Also Read : बेगूसराय में दो दिन से लापता 30 वर्षीय युवक का कुएं में मिला शव, गांव में मची सनसनी
पहले भी जविप्र के जरिये उपभोक्ताओं को मिलती रही है राहत
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब-जब आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है, सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया है. इस व्यवस्था से बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखने में काफी हद तक मदद मिली है. चीनी का वितरण भी इसी व्यवस्था के तहत शुरू होने से बाजार पर प्रभाव पड़ सकता है.
चीनी का पुनः वितरण शुरू करने की मांग
फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला सचिव ने सरकार से मांग की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जविप्र दुकानों के माध्यम से चीनी का पुनः वितरण शुरू किया जाए. उन्होंने कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी. साथ ही बाजार में चीनी की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण कायम करने में भी मदद मिलेगी.
Also Read : दिल्ली रैली में साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल, भाकपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए