बेगूसराय के बलिया में तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण से मचा हड़कंप, डॉग स्क्वायड से पुलिस ने शुरू की तलाश
गुमशुदा जीशान की तस्वीर| Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बलिया के लखमिनियां से तीन वर्षीय मो. जीशान का अपहरण, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड की मदद से बच्चे की तलाश जारी है.
Begusarai News : बलिया. थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 23 के लखमिनियां स्थित वैदाबाग मोहल्ले से करीब तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला रविवार को सामने आया है. अपहृत बच्चे की पहचान लखमिनियां वैदाबाग निवासी मो. सिराज के करीब तीन वर्षीय पुत्र मो. जीशान के रूप में हुई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड संख्या 440/26 दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है.
आपके शहर में
पिता के पीछे-पीछे घर से निकला था बच्चा
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे बच्चा अपने पिता के पीछे-पीछे घर से बाहर निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. काफी देर तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर बच्चे के लापता होने की सूचना दी.
Also Read : एनएसएस शिविर के छठे दिन नशामुक्ति और स्वास्थ्य पर रंगोली, चित्रकारी व रील मेकिंग प्रतियोगिता
डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी. रविवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर घटनास्थल समेत आसपास के क्षेत्रों में जांच करायी. जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिलने की बात सामने आ रही है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच करते हुए बच्चे की बरामदगी के प्रयास में जुटी है.
चौक-चौराहों पर चस्पाये गये बच्चे के पोस्टर
बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर गुमशुदा बच्चे के पोस्टर भी चस्पा किये गये हैं. पुलिस स्थानीय लोगों से भी बच्चे के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील कर रही है.
Also Read : अंबा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 20 जिलों के प्रखंड अध्यक्षों ने लिया प्रशिक्षण
गुलाबी हाफ शर्ट पहने था जीशान
पीड़ित पिता मो. सिराज ने बताया कि जीशान उनका इकलौता पुत्र है. घटना के समय बच्चे का रंग गोरा था और उसने गुलाबी रंग की हाफ शर्ट पहन रखी थी. परिजनों का कहना है कि बच्चे के लापता होने के बाद से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं.
पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही जांच
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें प्रयास कर रही हैं. घटनास्थल और आसपास के इलाकों की जांच के साथ अन्य संभावित बिंदुओं पर भी जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि बच्चे को जल्द बरामद करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.
Also Read : औरंगाबाद की बिना ट्रेड लाइसेंस वाहन बिक्री करने वाली एजेंसी सील, दो प्रतिष्ठानों की हुई जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए