बेगूसराय: पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया डिग्री कॉलेज भवन का निरीक्षण, जल्द पढ़ाई शुरू कराने का दिया भरोसा
तेघड़ा प्रखंड डिग्री कॉलेज का पूर्व मंत्री बछवाड़ा विधायक ने किया निरीक्षण | Prabhat Khabar Network
पूर्व मंत्री और विधायक सुरेंद्र मेहता ने तेघड़ा के नवनिर्मित डिग्री कॉलेज भवन का निरीक्षण किया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर पढ़ाई शुरू कराने की मांग की.
Begusarai News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बछवाड़ा के वर्तमान विधायक सुरेंद्र मेहता ने तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज भवन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से कॉलेज की समस्याओं को लेकर चर्चा की.
पूर्व मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, की गई पढ़ाई शुरू करने की मांग
निरीक्षण के दौरान तेघड़ा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्याम किशोर छोटे, विवेक गौतम, अलख निरंजन सिंह उर्फ पुतुल बाबू, गणपति झा, अमित कुमार इतवारी और आकाश भारद्वाज ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नेताओं ने नवचेतना के इस केंद्र में अविलंब पठन-पाठन कार्य शुरू करवाने की मांग की. इसके साथ ही स्थानीय निवासी कृष्णनंदन सिंह ने पूर्व खेल मंत्री से बजलपुरा बुनियादी विद्यालय की जमीन पर वर्ष 2017 में बने इंटर मॉडल कॉलेज में दसवीं तक की पढ़ाई चालू करने और डिग्री कॉलेज को जल्द क्रियाशील करने का पुरजोर आग्रह किया.
शिक्षा मंत्री से बात कर समस्या का होगा त्वरित समाधान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा हर अनुमंडल में उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए डिग्री कॉलेज भवनों का निर्माण कराया गया है और अब इनमें जल्द ही पढ़ाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस विषय में राज्य के शिक्षा मंत्री से सीधी वार्ता करेंगे और तेघड़ा अनुमंडल के इस कॉलेज में सत्र शुरू करवाने का प्रयास करेंगे.
बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना होगा दूर
विधायक सुरेंद्र मेहता ने सरकार की नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यह प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने घर से दूर शहरों में न जाना पड़े. इसी सोच के तहत सभी प्रखंडों और अनुमंडलों में डिग्री स्तर की पढ़ाई की नींव रखी गई है. उन्होंने दोहराया कि तेघड़ा अनुमंडल मुख्यालय में भी जल्द से जल्द सुचारू रूप से कक्षाएं शुरू की जाएंगी, ताकि क्षेत्र की बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित न रहें और सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से मिल सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए