Begusarai News : दो कट्टा व 10 कारतूसों के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Begusarai News : मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मटिहानी थाना की पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस के साथ पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मटिहानी थाना की पुलिस ने दो देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस के साथ पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. मटिहानी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, सदर टू डीएसपी भास्कर रंजन कहा कि मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई, की बदलपुरा निवासी बुधन सिंह के पुत्र शंकर सिंह एवं शंकर सिंह के पुत्र धीरज कुमार अपने घर में हथियार रखे हुए हैं. सूचना के आधार पर मटिहानी थाना की पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष ने उसके घर पर छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान तलाशी ली गयी तो बिस्तर के नीचे से दो देसी कट्टा एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि दोनों पिता पुत्र अपराधी प्रवृत्ति का है. शंकर सिंह पर अलग-अलग थाने में हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट का तीन प्राथमिकी दर्ज है. वहीं शंकर सिंह के पुत्र धीरज कुमार पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट का दो प्राथमिकी मटिहानी थाना एवं मुफस्सिल थाना में दर्ज है. विगत तीन दिन पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी में गोली फायर करने के आरोप में धीरज अभियुक्त है. दोनों पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया. मौके पर प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, सअनि सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन