शिक्षक की बेटी दिव्यानी रानी बनी नर्सिंग ऑफिसर, कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता
मिठाई खिलाते परिजन | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बेगूसराय के मल्हीपुर की दिव्यानी रानी ने पहले ही प्रयास में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता की पूरी कहानी यहाँ पढ़ें.
Begusarai News : मल्हीपुर निवासी शिक्षक सुधीर कुमार पंडित की पुत्री दिव्यानी रानी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है. दिव्यानी की इस उपलब्धि से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई दी है.
आपके शहर में
शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं दिव्यानी
दिव्यानी के शिक्षक पिता सुधीर कुमार पंडित ने बताया कि उनकी पुत्री शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली रही हैं. उन्होंने पढ़ाई के दौरान लगातार मेहनत और लगन के साथ अपनी तैयारी जारी रखी. नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन से परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है.
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी बधाई
बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, बीईओ सुभाष कुमार और उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने दिव्यानी की सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के साथ-साथ हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है. दिव्यानी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.
स्वाध्याय पर रहा विशेष भरोसा, सभी परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी
दिव्यानी ने मैट्रिक की परीक्षा उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकिया पुनर्वास से, इंटर की पढ़ाई आरसीएसएस कॉलेज, बीहट से और नर्सिंग की पढ़ाई जीएनएम कॉलेज, बेतिया से पूरी की. बचपन से ही उनका स्वाध्याय पर काफी विश्वास रहा. उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर सभी परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की. अब नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन के बाद उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.
Also Read : नवादा: वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग, कांग्रेस सेवादल ने किया धरना-प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए