बेगूसराय: दिनकर विश्वविद्यालय की घोषणा का भाजपा नेता ब्रजेश कुमार ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा का भाजपा नेता ब्रजेश कुमार ने स्वागत किया है. यह निर्णय बिहार की शैक्षणिक उन्नति और दिनकर की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा.

विज्ञापन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा की गई घोषणा का भाजपा नेता ब्रजेश कुमार ने स्वागत किया है .

विज्ञापन

ब्रजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह निर्णय न केवल बिहार की शैक्षणिक उन्नति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम बनेगा .

शिक्षा और शोध को मिलेगा नया आयाम

उन्होंने कहा कि बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना से शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई पहचान बनेगी . साथ ही बेगूसराय राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा . इससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे .

युवाओं के भविष्य के लिए मील का पत्थर

भाजपा नेता ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ बेगूसराय सहित पूरे बिहार के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा .

उन्होंने कहा कि दिनकर विश्वविद्यालय की घोषणा से छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों में उत्साह का माहौल है तथा सभी लोग इसके शीघ्र क्रियान्वयन की उम्मीद कर रहे हैं .

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन