Ration Card पर आया बड़ा अपडेट, जानें कार्ड बनवाने के लिए कहां जमा करें आवेदन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Sep 2024 9:04 PM
Jharkhand Ration Card Update
Ration Card: टास्क फोर्स की बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्णय लिया गया है कि लाभुकों का राशनकार्ड बनाया जाए.जो लाभुक राशन कार्ड में नाम जोड़ना चाहते हैं और बनवाना चाहते हैं वे आरटीपीएस काउंटर पर सभी कागजात के साथ आवेदन जमा करे.
Ration Card, बीहट. बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित जनवितरण प्रणाली कार्यालय में शनिवार को बरौनी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं व फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक हुई.बैठक की अध्यक्षता करते हुए बरौनी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक भारद्वाज ने बरौनी प्रखंड के नवनिर्वाचित फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार पासवान सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने डीलरों को आगामी दुर्गापूजा एवं छठ पर्व तक बाहर से आने वाले या यहां बचे लाभुकों का शत-प्रतिशत केवाईसी करवा लेने का निर्देश दिया.
सही कागजात रहने पर स्वत: बन जाएगा Ration Card
इस दौरान जनप्रणाली विक्रेताओं द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया गया कि राज्य खाद्य निगम गोदाम के द्वारा डीलर को सही वज़न नहीं दिया जाता है. सही वज़न के साथ खाधान्न का उठाव करवाया जाय.प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि बरौनी में सबसे ज्यादा समस्या लाभुकों को राशनकार्ड में नाम जोड़ना और हटाने को लेकर है.
उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स की बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्णय लिया गया है कि लाभुकों का राशनकार्ड बनाया जाए. जो लाभुक राशन कार्ड में नाम जोड़ना चाहते हैं और बनवाना चाहते हैं वे आरटीपीएस काउंटर पर सभी कागजात के साथ आवेदन जमा करे. एक माह के भीतर आवेदन का निष्पादन किया जाएगा.
इस कार्य को लेकर किसी भी व्यक्ति को एक भी रुपया नहीं दें. सही कागजात रहने पर स्वत: राशन कार्ड बन जाएगा. इस अवसर पर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के संगठन मंत्री दुर्गेश कुमार सोनू, जिला संयुक्त सचिव विकास कुमार, कार्यपालक सहायक संतोष कुमार सहित अन्य डीलर मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : EX CM : ‘पहले बाप ने गाली दी, अब बेटा दे रहा’, लालू-तेजस्वी पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री, जाति पर घमासान तेज
Gaya News : त्योहारी सीजन में गया होकर दौड़ेगी छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी नंबर, रूट और टाइम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










