बेगूसराय: चार घंटे की वार्ता के बाद भी नहीं निकला समाधान, जिला परिषद सदस्यों का धरना 12वें दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते डीडीसी

जिला परिषद सदस्यों का सात सूत्री मांगों को लेकर धरना 12वें दिन भी जारी है. मंगलवार को चार घंटे चली लंबी वार्ता के बाद भी कोई सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकला. सदस्यों ने अपनी मांगों पर अड़े रहने की बात कही है, जिससे आंदोलन जारी रहेगा.

विज्ञापन

Begusarai News: जिला परिषद सदस्यों का सात सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा. जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान और जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी आकाश चौधरी के साथ करीब चार घंटे तक हुई वार्ता के बाद भी कोई सकारात्मक निष्कर्ष नहीं निकल सका. मंगलवार को दिन के करीब 11:45 बजे से अपराह्न 3:45 बजे तक वार्ता चली, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण धरना समाप्त नहीं हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

सात सूत्री मांगों पर अड़े जिला परिषद सदस्य

वार्ता के बाद डीडीसी आकाश चौधरी जब धरनास्थल से बाहर निकले, तो उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे जिला परिषद सदस्य मनमोहन महतो का हालचाल और स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त करने की अपील की. इस पर मनमोहन महतो ने कहा कि जब तक धरना पर बैठे पार्षद सदस्यों की सात सूत्री मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा.

बुधवार से अमित कुमार देव भी करेंगे भूख हड़ताल

जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने कहा कि बुधवार से वह भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे. उन्होंने बताया कि इसकी लिखित सूचना जिलाधिकारी और डीडीसी को दे दी गयी है. मांगों के समर्थन में जिला परिषद सदस्यों ने आंदोलन को आगे जारी रखने का निर्णय लिया है.

12वें दिन भी जारी रहा धरना

मंगलवार को धरनास्थल पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के साथ जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव, नीतीश कुमार, मनमोहन महतो, किरण कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, अंजनी कुमारी और निरुपमा कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. वार्ता विफल होने के बाद सदस्यों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही.

बेगूसराय: 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, राजेंद्र पुल पर एनआई कार्य बनी वजह, बदले मार्ग से भी चलेंगी कई गाड़ियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन