बेगूसराय जिला परिषद की कार्रवाई सुर्खियों में, 21 सितंबर को निर्धारित बैठक पर नजर
जिला परिषद कार्यालय| Prabhat Khabar Network
बेगूसराय जिला परिषद में नेतृत्व का संघर्ष चरम पर है, जहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच चार साल से रार चल रही है. 21 सितंबर को बुलाई गई अगली बैठक हंगामेदार होने की पूरी संभावना है.
Begusarai News : बेगूसराय जिला परिषद इन दिनों सुर्खियां में है. जिला परिषद बेगूसराय में कुल 35 सदस्य हैं. इनमें से लगभग 12 सदस्य जिप अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान के गुट में हैं, जबकि 23 जिप के सदस्य दुसरे गुट में है. जिप के अध्यक्ष और जिप उपाध्यक्ष के बीच में आपसी सहमति नहीं रहने के कारण यह लड़ाई का दौड़ लगभग साढ़े चार वर्षों से चल रहा है.
जिप अध्यक्ष पर पटना हाई कोर्ट में अविश्वास प्रस्ताव उनके उपर लगाने को लेकर केस किया गया, जिप के द्वितीय गुट के द्वारा. लेकिन पटना हाई कोर्ट ने जिप अध्यक्ष को राहत देते हुए 18 नवंबर 2026 को अगली सुनवाई करेगी.
पिछले माह 20 अगस्त को जिप की सामान्य बोर्ड की बैठक जिप अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई थी, लेकिन डीडीसी द्वारा उस दिन कारगिल विजय भवन में एक दूसरी बैठक उसी समय में करने को लेकर जिप अध्यक्ष व कुछ अन्य सदस्यों ने विरोध किया और बाहर में निकलकर धरना पर बैठ गये.
डीडीसी ने जिप अध्यक्ष और धरना पर बैठने बाले जिप के अन्य सदस्यों को घंटो मनाया लेकिन फिर भी जिप अध्यक्ष बैठक में जाने से साफ इंकार कर दिए. उसके बाद डीडीसी ने जिप उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की लेकिन जिप सदस्यों की कमी बैठक में रहने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा.
जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी आकाश चौधरी द्वारा पत्र जारी कर 21 सितंबर को यह अगली बैठक कारगिल विजय सभागार भवन में सुबह 11:30 बजे दिन में बुलाया है. लेकिन जिप सदस्यों के अभी दो गुटों में बंटे रहने के कारण यह बैठक हंगामेदार होने की पूरी संभावना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए