बेगूसराय बनेगा बिहार का पहला डिजिटल हेल्थ मॉडल जिला, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य पदाधिकारी

कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य पदाधिकारी

Begusarai Digital Health Model District : बेगूसराय बिहार का पहला आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन मॉडल जिला बना है। इस पहल का उद्देश्य नागरिक-केंद्रित, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस मॉडल को भविष्य में राज्य के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

Begusarai Digital Health Model District : बेगूसराय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बड़ी पहल की गई है. बिहार सरकार ने जिले को राज्य का पहला डिजिटल हेल्थ मॉडल जिला विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

बेगूसराय से शुरू हुई डिजिटल हेल्थ मॉडल जिला योजना

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेगूसराय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन मॉडल का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन कार्यशाला का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस पहल के तहत बेगूसराय को राज्य का पहला डिजिटल हेल्थ मॉडल जिला विकसित किया जाएगा.

स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि बेगूसराय में तैयार होने वाला डिजिटल स्वास्थ्य मॉडल भविष्य में बिहार के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा.

दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक डॉ. पंकज कुमार अरोड़ा ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला को संबोधित किया. उन्होंने बिहार में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रयासों की सराहना की. कार्यशाला में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बिहार मेडिकल काउंसिल, सरकारी एवं निजी अस्पतालों, जिला स्वास्थ्य समिति, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, तकनीकी साझेदारों तथा डिजिटल हेल्थ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया.

डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि बेगूसराय को ऐसा डिजिटल स्वास्थ्य मॉडल जिला बनाया जाएगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में लागू किया जा सके. तकनीकी सत्र में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के प्रशासनिक पदाधिकारी शैलेश चन्द्र दिवाकर एवं जॉइंट डायरेक्टर (कोऑर्डिनेशन) अनीश सक्सेना ने राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी. विभिन्न तकनीकी साझेदारों ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम और डिजिटल स्वास्थ्य समाधान भी प्रस्तुत किए.

डिजिटल हेल्थ प्रदर्शनी में दिखे आधुनिक समाधान

कार्यशाला के दौरान आयोजित डिजिटल हेल्थ प्रदर्शनी में आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों और डिजिटल समाधानों का प्रदर्शन किया गया. विशेषज्ञों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मरीजों को बेहतर और तेज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा की.

बेगूसराय ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले में अब तक 19.49 लाख से अधिक आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं. 23.59 लाख से अधिक इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किए गए हैं. 19.84 लाख से अधिक स्कैन-शेयर टोकन जारी किए गए हैं. जिले में 1,010 स्वास्थ्य संस्थान, 2,100 स्वास्थ्य पेशेवर तथा 620 सक्षम संस्थान पंजीकृत हैं.

Also Read : बेगूसराय में स्विफ्ट कार से 34.56 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने वाहन किया जब्त


विज्ञापन
Kundan Begusarai

लेखक के बारे में

By Kundan Begusarai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन