बेगूसराय : बखरी में 10-11 सितंबर को होगा श्री राणी सती दादी का भादो उत्सव, कोलकाता-पटना के कलाकार सजाएंगे भजन संध्या

Updated:
विज्ञापन

रानी सती की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री राणी सती दादी जी के भादो उत्सव की तैयारियों को लेकर बेगूसराय के बखरी में मारवाड़ी सम्मेलन की समिति ने बैठक की. 10 और 11 सितंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय उत्सव में मंगल पाठ, भव्य भजन संध्या और विशेष पूजन शामिल है.

विज्ञापन

श्री राणीसती दादी जी के भादो उत्सव की तैयारियों के निमित्त सोमवार को बेगूसराय के बखरी में मारवाड़ी सम्मेलन के आयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

10 सितंबर को मंगल पाठ व भजन संध्या

बैठक के उपरांत कार्यक्रम संयोजक अशोक तुलस्यान उर्फ ढप्पूजी ने बताया कि दो दिवसीय भादो उत्सव का आयोजन 10 एवं 11 सितंबर को होगा. जिसमें 10 सितंबर को सुबह मंगल पाठ का आयोजन होगा, जबकि शाम में भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी.

इन लोगों ने बताया कि 11 सितंबर अमावस्या के दिन सुबह श्री राणी सती दादी जी की ज्योत एवं विशेष पूजन का आयोजन रखा गया है. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है तथा समिति द्वारा कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

कोलकाता की श्वेता अग्रवाल और पटना के शुभम शर्मा बिखेरेंगे भक्तिरस की छटा

कार्यक्रम के सह-संयोजक सन्नी नेमानी एवं प्रकाश टिबरेवाल ने बताया कि भजन संध्या में भक्ति संगीत की विशेष प्रस्तुति के लिए कोलकाता की सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता अग्रवाल तथा पटना के शुभम शर्मा का आगमन होगा. उक्त दोनों कलाकार दादी जी के भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन