बेगूसराय: 6 साल से फरार आर्म्स एक्ट का आरोपी सिमरिया से गिरफ्तार, चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Author Bipin kumar raj|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के चकिया थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में 6 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे एक कुख्यात अभियुक्त को सिमरिया घाट बिंद टोली से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

6 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिमरिया घाट बिंद टोली निवासी पप्पू कुमार महतो के 26 वर्षीय पुत्र बजरंगी निषाद के रूप में हुई है. उसके खिलाफ बरौनी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला (कांड संख्या 508/20) दर्ज था, जिसमें वह पिछले 6 वर्षों से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

घर आते ही पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी बजरंगी निषाद अपने घर आया हुआ है. सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिंद टोली में छापेमारी कर उसे धर दबोचा. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन