बेगूसराय: मुंबई में नराकास बरौनी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सत्य प्रकाश ने ग्रहण किया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

सम्मान ग्रहण करते कार्यकारी निदेशक  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित 6वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बरौनी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया. यह सम्मान राजभाषा हिंदी के संवर्धन और उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए दिया गया.

विज्ञापन

हिंदी दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा 14-15 सितंबर 2026 को मुंबई में छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन के दूसरे दिन 15 सितंबर को राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर सचिव, गृह मंत्रालय की अध्यक्षता में विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार प्रदान किये गये.

विज्ञापन

नराकास बरौनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बरौनी के अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक तथा रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन, प्रचार-प्रसार तथा उत्कृष्ट कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न ग्रहण किया.

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर के विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों तथा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों (नराकास) के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की.

पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय

कार्यकारी निदेशक सत्य प्रकाश ने बताया कि यह सम्मान केवल नराकास, बरौनी एवं उसके सदस्य कार्यालयों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे बिहार राज्य के लिए भी गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार सभी सदस्य कार्यालयों के सामूहिक प्रयास, समर्पण तथा राजभाषा हिंदी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतिफल है.

हिंदी के प्रयोग को मिलेगी नयी ऊर्जा

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग को निश्चित रूप से नयी ऊर्जा मिलेगी. साथ ही, राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अन्य संस्थानों को भी प्रेरणा प्राप्त होगी. यह सम्मान राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन और उसके व्यापक उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार सिद्ध होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन