बेगूसराय: इश्तेहार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने बहुरी गांव में छापेमारी कर दबोचा

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय पुलिस ने बहुरी गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इश्तेहार वारंटी धर्मेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के वीरपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहुरी गांव में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार वारंटी की पहचान सहुरी गांव (वार्ड संख्या चार) निवासी स्व. दामोदर सहनी के पुत्र धर्मेंद्र सहनी के रूप में की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय द्वारा काफी समय पहले ही इश्तेहार जारी किया गया था, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से दूर भाग रहा था. पुलिस ने उसकी गतिविधि की सटीक सूचना मिलने पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया और चिकित्सकीय जांच पूरी करने के उपरांत अभियुक्त धर्मेंद्र सहनी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन