Begusarai News : बखरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, खेत से मिला शव

Updated:
विज्ञापन

Begusarai News : साढ़ू की दुकान का सामान लेने आये युवक के शव को पुलिस ने गांव के पास खेत से बरामद किया है.

विज्ञापन

बखरी. साढ़ू की दुकान का सामान लेने आये युवक के शव को पुलिस ने गांव के पास खेत से बरामद किया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेज कर छानबीन शुरू कर दी है. घटना नगर परिषद इलाके के सलौना गांव की बतायी जा रही है. बताया गया है कि बेगूसराय नगर थाना के तेलिया पोखर निवासी महेश सोनार के करीब 40 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार साह अपने रिश्तेदार सलौना गांव निवासी महेश्वर स्वर्णकार के पुत्र सुबोध साहू के घर आया हुआ था. बताया गया है कि तीन महीने पूर्व पूर्व ही उसके साढू सुबोध की मृत्यु हो गयी थी. इसके बाद वह दुकान का सामान लेने यहां आया हुआ था. मृतक की ज्वेलरी शॉप की दुकान खगड़िया जिले के अहाना गांव में है. बुधवार की देर रात करीब 9 बजे वह अपने तेघरा गांव निवासी साला राजा के साथ तथा सलौना गांव के ही एक अन्य युवक के साथ नदैल घाट की तरफ गया हुआ था, जहां से नहीं लौटने पर खोजबीन की गयी, तो महादेवचक जाने वाली सड़क के समीप खेत में नवीन की लाश मिली है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह तीनों नदैल घाट गए हुए थे, जहां से वापस लौट के बाद रास्ते में पुलिस गाड़ी को देखकर यह तीनों भागने लगे, जिसमें मृतक का साला राजा सलौना दुर्गा मंदिर के समीप चाय दुकान के पीछे खेत में घायल अवस्था में लोगों को मिला. वहीं नवीन का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ था है. मृतक के भाई राहुल कुमार के आवेदन पर दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. इधर, थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया गया है. घटना की तमाम बिंदुओं की जांच की जा रही है. वही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है.एफएसएल टीम द्वारा घटना की जांच की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन