ePaper

बरौनी जंक्शन पर लावारिस हालत में रखी 39 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Updated at : 29 Jun 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
बरौनी जंक्शन पर लावारिस हालत में रखी 39 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

बरौनी जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेन से बिहार में प्रतिबंधित शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर रेल परिसर बरौनी एवं बरौनी स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म एवं आने जाने वाली ट्रेनों में पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

बरौनी. बरौनी जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेन से बिहार में प्रतिबंधित शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने को लेकर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर रेल परिसर बरौनी एवं बरौनी स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म एवं आने जाने वाली ट्रेनों में पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं एएलटीएफ थ्री की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार की अहले सुबह को नियमित गश्ती के दौरान बरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक दो के पूरब साइड स्थित नवनिर्मित उपरगामी पैदल पुल के नीचे लावारिस हालत में संदिग्ध हालत में दो काला बैग बरामद किया. जिसकी छानबीन के दौरान 180 एमएल की टेट्रा पैक की कुल लगभग 39 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया. हलांकि इस कार्रवाई में शराब तस्कर पुलिस कार्रवाई को देखकर फरार होने में सफल रहा. इस संबंध में जीआरपी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है. बताते चलें की ट्रेन के माध्यम से रही शराब तस्करी को रोकने के लिये जीआरपी पुलिस की लगातार कार्यवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन