संघर्ष मोर्चा के किसानों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

मटिहानी : पटना जिला अंतर्गत मोकामा अंचल एवं मटिहानी अंचल के सीतारामपुर गांव के समीप कसहा बांध पर जमीन बचाओ इज्जत बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों ने बताया कि प्रदर्शन के बाद मोकामा के एसडीएम को मांग पत्र सौंपा. किसानों ने बताया कि हजारों एकड़ जमीन हम दस गांव […]

विज्ञापन

मटिहानी : पटना जिला अंतर्गत मोकामा अंचल एवं मटिहानी अंचल के सीतारामपुर गांव के समीप कसहा बांध पर जमीन बचाओ इज्जत बचाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों ने बताया कि प्रदर्शन के बाद मोकामा के एसडीएम को मांग पत्र सौंपा. किसानों ने बताया कि हजारों एकड़ जमीन हम दस गांव के किसानों के दखल कब्जा में है.

आपके शहर में

विज्ञापन
जिसकी रसीद भी रामदीरी,जगतपुरा ,रचियाही,मल्हीपुर, बिंदटोली, पटना जिले के डुमरा, मरांची आदि गांवों के किसानों के द्वारा कटवाया जाता रहा था. लेकिन 2011 में बिहार सरकार के द्वारा सभी जमीन को सरकारी घोषित कर किसानों को मालिकाना हक से वंचित कर दिया गया. किसानों ने बताया कि थर्मल पावर प्लांट के छाय निस्तारण के लिए उक्त जमीन में से 496 एकड़ जमीन दे दिया गया है जिसका मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है.
किसानों ने बताया कि उक्त सभी जमीन उपजाऊ है जिसको बंजर बनने की तैयारी सरकार कर रही है.उन्होंने बताया कि थर्मल पावर प्लांट के बगल में सैंकड़ों एकड़ बंजर जमीन पड़ा हुआ है पर उक्त जमीन को नहीं लेकर उपजाऊ जमीन को लिया जा रहा है. मौके पर किसान कृष्ण मोहन सिंह, झामलाल, जवाहर सिंह, अजय कुमार, गोपाल सिंह, गंगा राय, डबलू सिंह, विपिन सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन