भाजपा कार्यकर्ता सीएए के बारे में लोगों को करेंगे जागरूक

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के लागू होने के पश्चात संपूर्ण देश में विपक्षी पार्टियां दुष्प्रचार कर राष्ट्रीय एकात्मता संप्रभुता को खंडित करने का काम कर रही है. भाजपा कार्यकर्ता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे. अधिनियम के समर्थन में इसका महत्व गांव-गांव घर-घर पहुंचाने […]

विज्ञापन

बेगूसराय : भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के लागू होने के पश्चात संपूर्ण देश में विपक्षी पार्टियां दुष्प्रचार कर राष्ट्रीय एकात्मता संप्रभुता को खंडित करने का काम कर रही है. भाजपा कार्यकर्ता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे. अधिनियम के समर्थन में इसका महत्व गांव-गांव घर-घर पहुंचाने का काम आरंभ कर दिया गया है. श्री सिंह सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेगूसराय में सभी विधानसभाओं में विधानसभा स्तरीय एक टोली बनाकर जन-जन से संपर्क कर उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर फैलायी गयी भ्रांतियां को दूरकर इसके महत्व को समझाया जायेगा.
उन्होंने नव मनोनीत सभी मंडल अध्यक्षों से टीम के विस्तार का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि क्षेत्र के घर-घर तक जाकर लोगों से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं केंद्र सरकार के की उपलब्धि और नागरिकता संशोधन अधिनियम सार्थकता को बताएं.जिससे आम जनमानस का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति और अधिक सुदृढ़ हो.
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सहायता से पार्टी के सदस्यों की संख्या में इजाफा हुआ है वह स्वागत योग्य है. आने वाले दिनों में बेगूसराय समेत अन्य सभी विधानसभा चुनाव में सभी सदस्य बड़ी जीत का मजबूत आधार रखेंगे.
इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह,रामलखन सिंह,संगठन प्रभारी राम कुमार झा,पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता,ललन कुंअर, कृष्ण मोहन पप्पू,अशोक महतो,अमरेंद्र अमर,कुंदन भारती,राजीव वर्मा,हीरा पोद्दार,सुमित सन्नी,वशिष्ठ सिंह,अनिल भारती,सीताराम सिंह,बलराम कुमार,नीरज नवीन एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे. भाजपा जिला कार्यालय में बैठक में जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने अपने पदाधिकारियों की घोषणा की.जिसमें अनिल सिंह को जिला उपाध्यक्ष,हीरा पोद्दार को जिला महामंत्री और दीपक ठाकुर को कार्यालय प्रभारी बनाया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन