बेगूसराय : जमीन विवाद में गोलीबारी तीन की मौत, छह घायल
चमथा (बेगूसराय) : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा गोपटोल में मंगलवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी व गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. मृतकों में अमरजीत […]
चमथा (बेगूसराय) : बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा गोपटोल में मंगलवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी व गोलीबारी की घटना हुई. इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं छह लोग घायल हो गये.
आपके शहर में
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. मृतकों में अमरजीत राय, नागेंद्र राय और शीला देवी शामिल हैं. बताया जाता है कि चमथा दो पंचायत व चमथा तीन पंचायत के मध्य बंध कटवा स्थित विवादित जमीन पर पहले से ही चमथा तीन पंचायत के देवेंद्र राय व चमथा दो पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय के बीच कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जा करने को लेकर जंग की आग फिर धधक उठी.
उक्त जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले रोड़ेबाजी हुई. उसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच दर्जनों चक्र गोलीबारी शुरू हो गयी. इस घटना में चमथा दो निवासी जगदीश राय की पत्नी शीला देवी के सिर में गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, चमथा दो पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय के सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
इस घटना में धर्मेंद्र राय पक्ष के नागेंद्र राय राय व अमरजीत राय गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए दलसिंहसराय ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी. वहीं इस घटना में धर्मेंद्र राय, ओपी राय, शेखो राय, सूरज राय, देवेंद्र राय, विजय राय समेत कई लोग घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, एसआइ वीरेंद्र गुप्ता, एएसआइ अजय कुमार समेत अन्य गोपटोल पहुंचे और मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए