महाआरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

बीहट : पवित्र सिमरिया गंगा तट पर आयोजित राजकीय कल्पवास मेला में काशी के पंडितों के द्वारा की जा रही महाआरती में श्रद्धालुओं की भक्ति पूरे परवान पर है. प्रतिदिन गंगा महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. गंगा महाआरती देखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा मिथिलांचल के कई जिलों […]
विज्ञापन
बीहट : पवित्र सिमरिया गंगा तट पर आयोजित राजकीय कल्पवास मेला में काशी के पंडितों के द्वारा की जा रही महाआरती में श्रद्धालुओं की भक्ति पूरे परवान पर है. प्रतिदिन गंगा महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. गंगा महाआरती देखने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा मिथिलांचल के कई जिलों से सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है. वहीं प्रतिदिन होने वाले इस कार्यक्रम में यजमानों की भीड़ बढ़ती जा रही है.
सोमवार को मुख्य यजमान बने कुंभ सेवा समिति के सचिव रामाशीष सिंह को काशी के पंडितों ने विधिवत गंगा पूजन करा कर महाआरती का शुभारंभ किया. इधर सिद्धाश्रम के ज्ञान मंच से स्वामी चिदात्मन जी महाराज द्वारा कार्तिक महात्म्य कथा का प्रवचन किया जा रहा है जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं.
स्वामी जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य अपने कर्म के अनुसार फल पाता है. मनुष्य जीवन का सदुपयोग करते हुए हमें अपना परोपकार में लगाना चाहिए. दूसरे के दुख में काम आना मनुष्य के जीवन की सार्थकता है. मौके पर रवींद्र ब्रह्मचारी, नीलमणि आदि उपस्थित थे.
मेले में नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का दिया संदेश
बीहट. सोशल एवं कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन बेगूसराय के कलाकारों द्वारा कल्पवास मेला में घूम-घुमकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता,जल-जीवन हरियाली और सामाजिक सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है.
दल के नायक रणधीर कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटक में गीत-संगीत के माध्यम से टीम के कलाकार चांदनी कुमारी, शिवलाल कुमार,अमित कुमार,अंजलि कुमारी, संजय कुमार, सोनी कुमारी खालसाओं में जाकर श्रद्धालुओं और कल्पवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं. भंडारी खालसा दरभंगा के महंत सीताराम दास जी ने कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास अनूठा और प्रशंसनीय है.
दुधिया रोशनी से जगमगा रहा है सिमरिया घाट
बीहट. मिथिलांचल की पवित्र तीर्थनगरी सिमरिया गंगा घाट राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं से गुलजार हो रहा है. बड़ी संख्या में कल्पवासी समेत अन्य श्रद्धालु सिमरिया गंगा घाट पहुंच गये हैं. कल्पवास मेले को लेकर हजारों लोगों की भीड़ प्रतिदिन सिमरिया गंगा घाट पर जुट रही है. वहीं मेलाे को लेकर सिमरिया गंगा घाट का बाजार सज गया है.
इस मेले में जिले के अलावा लखीसराय, समस्तीपुर, मुंगेर, पटना समेत अन्य जिलों के अलावा बाहर से आकर व्यवसायी अपनी दुकानें सजाते हैं. कल्पवास मेले को लेकर सिमरिया गंगा घाट का लगभग तीन किलोमीटर का क्षेत्र बिजली एवं जेनरेटर की रोशनी से गुलजार हो गया है.चारों तरफ बिजली की रोशनी सिमरिया मेले की सुंदरता में चार-चांद लगा रही है. दूर से ही कल्पवास मेले की भव्यता दिखायी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




