ePaper

जनभागीदारी व सम्यक प्रयास से बड़ैपुरा का विकास: सांसद

Updated at : 14 Oct 2019 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
जनभागीदारी व सम्यक प्रयास से बड़ैपुरा का विकास: सांसद

छौड़ाही : जनभागीदारी और सम्यक प्रयास से बड़ैपुरा गांव का सर्वांगीण विकास संभव है. सभी लोगों के सार्थक प्रयास जिसमें हमारी भी भूमिका होगी.जब सभी शक्ति एकरूपता में बंध जायेगी तो यहां का नजारा बिल्कुल बदल जायेगा. उक्त बातें राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहीं. वे छौड़ाही प्रखंड के सहुरी पंचायत बड़ैपुरा गांव को सेवा […]

विज्ञापन

छौड़ाही : जनभागीदारी और सम्यक प्रयास से बड़ैपुरा गांव का सर्वांगीण विकास संभव है. सभी लोगों के सार्थक प्रयास जिसमें हमारी भी भूमिका होगी.जब सभी शक्ति एकरूपता में बंध जायेगी तो यहां का नजारा बिल्कुल बदल जायेगा. उक्त बातें राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहीं. वे छौड़ाही प्रखंड के सहुरी पंचायत बड़ैपुरा गांव को सेवा बस्ती के रूप में स्वीकार करने के बाद कहीं.

सांसद ने गांव में स्कूल एवं विकास योजनाओं सहित रोजगार के साधन से जुड़े मसलों पर स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी हासिल की.सांसद ने कहा कि यहां जो वर्तमान में शिक्षा की हालत है.सड़कों की स्थिति है. रोजगार के साधन और किन किन संसाधनों का उपाय किया जा सके जिससे इस गांव का सर्वांगीण विकास हो इसका खाका तैयार करने का उद्देश्य भी इस भ्रमण के पीछे का मकसद है.
सांसद ने कहा कि यह जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है कि कौन -कौन से कार्य जिला प्रशासन के योजनाओं से करवाया जा सकता है,और किन -किन कार्यों को जनभागीदारी से से कराया जाना संभव हो सकेगा. सांसद ने कहा कि जब सभी मिलकर विकास के लिए समर्पण के साथ काम करने में लग जायेंगें तो भला इस गांव को विकसित होने से कोई रोक नहीं सकता है.
सांसद ने कहा कि जब मैं इस गांव के गोद में बैठ गया हूं तो यहां हर वह साधन संसाधन होगा, जिसमें यहां लोग सुविधाओं से वंचित नहीं रह सकेंगे. कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण सह बड़ैपुरा के विकास के लिए अथक प्रयत्न करनेवाले युवा विजय सहनी और अन्य वरिष्ठ साथियों की भूमिका की सांसद ने फिर से सराहना की.
इस मौके पर बेगूसराय के पूर्व भाजपा विधायक श्रीकृष्ण सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार,नवीन सिंह, संजीव सिंह, राजीव वर्मा, कपिलदेव राय, ब्रजेश कुमार, शिव प्रसाद सिन्हा, अशोक निषाद, नवल देशप्रेमी, गढ़पुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज यादवेदु, छौड़ाही भाजपा मंडल महामंत्री संजीव यादव, राम बदन यादव, विजय यादव, राजेेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद थेे. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संंचालन मंडल भाजपा अध्यक्ष छौड़ाही धर्मेंद्र प्रसाद सिंंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन