शांति समिति की बैठक में बकरीद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 6:19 AM
बेगूसराय : डीएम की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में बकरीद पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें समिति के सदस्यों ने कहा कि सभी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अफवाह से बचने व चौकन्ना रहने की हिदायत देंगे. बैठक में डीएम ने उपस्थित समिति के सदस्यों से अपील किया […]
बेगूसराय : डीएम की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में बकरीद पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें समिति के सदस्यों ने कहा कि सभी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को अफवाह से बचने व चौकन्ना रहने की हिदायत देंगे. बैठक में डीएम ने उपस्थित समिति के सदस्यों से अपील किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने में आपकी भूमिका अहम है.
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि और समाजसेवी 11 अगस्त को जिला अतिथि गृह में एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे, जिसके माध्यम से दोनों संप्रदाय के द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील पूरे जिलेवासियों से करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










