कार्यशाला में प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 6:46 AM
विज्ञापन
बेगूसराय : शहर के सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसइ द्वारा कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन इंग्लिश प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया. बुधवार को कार्यशाला के दूसरे दिन का उद्घाटन सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार, सीबीएसइ के रिसोर्स पर्सन रश्मि प्रिया, संजय कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने दीप […]
विज्ञापन
बेगूसराय : शहर के सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसइ द्वारा कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन इंग्लिश प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया. बुधवार को कार्यशाला के दूसरे दिन का उद्घाटन सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार, सीबीएसइ के रिसोर्स पर्सन रश्मि प्रिया, संजय कुमार तथा विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने दीप जला कर किया.
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त 20 विद्यालयों से कुल 32 शिक्षकों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया. रिसोर्स पर्सन द्वारा इंग्लिश लैंग्वेज, टास्क फॉर लैंग्वेज लर्निंग, क्लास रूम एक्टिविटी, ऐसे राइटिंग आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी.
प्रशिक्षण के समापन उपरांत प्रतिभागी शिक्षकों को बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या अंजली,सन फ्लावर के निदेशक परमानंद सिंह तथा रीवर वैली के निदेशक आर एन सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को विद्यालय निदेशक अभिषेक कुमार सिंह ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










