ePaper

बेगूसराय : बारिश से शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव

Updated at : 10 Jul 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : बारिश से शहर के कई मुहल्लों में जलजमाव

खोदावंदपुर : पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने ग्रामीणों सड़कों की पोल खेल दिया है. सड़कों पर जलजमाव हो गया है. जल निकासी की समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों पथों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. एक ओर जहां ग्रामीण सड़कों को चकाचक बनाने की बात करती […]

विज्ञापन

खोदावंदपुर : पिछले चार दिनों से हो रही बारिश ने ग्रामीणों सड़कों की पोल खेल दिया है. सड़कों पर जलजमाव हो गया है. जल निकासी की समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों पथों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. एक ओर जहां ग्रामीण सड़कों को चकाचक बनाने की बात करती है

वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण इस क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की स्थिति क्या है यह अभी हाल में ही हुए असमय बारिश ने पोल खोल दी है. बरियारपुर पूर्वी पंचायत के पूर्वी टोल में चंद्रशेखर महतो के घर के समीप तीन बटिया से मिडिल स्कूल होते हुए सोनवर्षा जाने वाली पथ पर कई जगहों पर छोटेे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं.
जिसमें पानी जमा हुआ है, जिससे स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पथ पर आये दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं. दर्जनों लोग इस पथ पर गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं. बावजूद इसके इस पथ के मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गयी .
बारिश के कारण गांगो महतो के झोपड़ीनुमा घर सहित अन्य घरों में बारिश का पानी घुस गया है. यह पथ खोदावंदपुर व छौड़ाही प्रखंड के ग्रामीण मुख्य पथ है. फफौत पंचायत के तारा-नरहन ग्रामीण पथ पर पीडब्ल्यूडी से मदन महतो के घर तक पीसीसी पथ पर 400 फुट की दूरी में जलजमाव है. वहीं खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में नाला से बहने वाली पानी को कुछ लोगों के द्वारा जबरन बंद कर दिया गया है.
जिसके कारण दो सौ फुट की दूरी में जलजमाव है. साथ ही खोदावंदपुर मिडिल स्कूल के सामने ग्रामीण पथ के किनारे बने नाली को कुछ लोगों के द्वारा जबरन बंद कर दिये जाने के कारण पीसीसी पथ पर सालोभर जलजमाव रहता है. जिससे दो पहिया व चार पहिया वाहनों को भी आने जाने काफी परेशानी होती है.वहीं बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एसएच 55 सागी चौक से बटहा जाने वाली पथ पर पानी लगा हुआ है.
सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर मस्जिद के पास सालोभर जलजमाव रहता है. दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव के वार्ड नंबर आठ एवं नौ में रामनारायण भगत के घर से कमल यादव के घर तक जाने वाली पथ पर स्थानीय ग्रामीण के द्वारा जबरन पानी बहाव के रास्ता को जबरन बंद कर दिया गया है. जिससे बारिश का पानी जमा हो गया है.
इसके अलावा बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पानी टंकी के पास, सदर बाजार, पछियारी टोला, फफौत आदि गांव भी इससे अछूता नहीं है. जलजमाव के कारण राहगीरों के साथ छात्रों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस पथ पर वाहनों का इस रास्ते से गुजरना संकट भरा कदम है. ग्रामीणों ने अविलंब जल निकासी की व्यवस्था किये जाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी तो मजबूर होकर जन आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन