आधुनिक खेती से किसान खोलेंगे समृद्धि के मार्ग, िमलेगा लाभ
Updated at : 18 Jun 2019 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

साहेबपुर कमाल : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में सोमवार को सनहा पश्चिम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य पुष्प कुमार पासवान ने किया. इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नये कृषि तकनीक और सरकार द्वारा कृषि का विकास […]
विज्ञापन
साहेबपुर कमाल : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में सोमवार को सनहा पश्चिम पंचायत के पंचायत भवन परिसर में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य पुष्प कुमार पासवान ने किया.
इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नये कृषि तकनीक और सरकार द्वारा कृषि का विकास के लिए संचालित योजना और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामाश्रय कुमार सिंह ने कृषि के क्षेत्र में आय को दुगुनी करने के लिए अंतरवर्ती खेती को अपनाने का सुझाव दिया और फसलों में लगने वाले किट व्यधि रोग से निजात दिलाने के उपाय बताये
. कृषि समन्वयक मारुति कुमार ने मिट्टी जांच और बीजोपचार की विधि और इसके फायदे की जानकारी किसानों को दिये. बताया कि सरकार की योजना के तहत धान, मूंग, अरहर, मक्का, सोयाबीन की प्रत्यक्षण बीज किसानों के बीच वितरण का कार्य शुरू हो गया है.
जबकि समन्वयक अमति कुमार ने खेतों में लगने वाले खर-पतवार व उससे फसल को होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए उससे निजात पाने के उपाय बताये.किसान चौपाल में किसान देवेंद्र कुमार,देव नंदन मुरारी और किशोर चौरसिया ने खेती में होने वाली मुख्य समस्या पर चर्चा किया और कृषि विशेषज्ञों के समक्ष कुछ सवाल भी रखे जिसका समाधान मौके पर उपस्थित विशेषज्ञों ने किया. मौके पर कृषि समन्वयक विनायक कुमार,किसान सलाहकार जनार्दन पवार,रमण भारती, एटीएम सुभाष यादव आदि मौजूद थे.
किसान चौपाल में अनुदानित योजनाओं की दी जानकारी :खोदावंदपुर. खोदावंदपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी के प्रांगण में सोमवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया.कार्यक्र म की अध्यक्षता प्रखंड कृषि उद्यान पदाधिकारी मनोज कुमार यादव ने की. चौपाल में कृषि समन्वयक जितेंद्र कुमार ने किसानों को खरीफ फसलों के लिए दिये जाने वाले अनुदानित योजनाओं की जानकारी दिया. तथा अनुदान का भरपूर लाभ उठाकर अधिक से अधिक रकवा में खरीफ फसलों के आंंक्षादन का आह्वान किया.
इस मौके पर प्रगतिशील किसानों ने कहा कि सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए पंचायत स्तर पर चौपाल कार्यक्र म चला रही है. परंतु चौपाल में एक भी वैज्ञानिकों एवं बीएओ की उपिस्थति नहीं रहने से नाराजगी व्यक्त की. किसानों ने किसान सम्मान निधि योजना में गैर रैयती को शामिल करने, बकाया डीजल एवं बीज अनुदान का अविलंब भुगतान करने का मांग किया.
वहीं भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश कुमार ने किसानों को उमस भरी गर्मी में पशुओं के रखरखाव एवं उनमें होने वाले विभिन्न रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर मुखिया शोभा देवी, पूर्व मुखिया रामपदारथ महतो, युगेश्वर महतो, कृषि समन्वयक अरविंद मोहन, पवन कुमार, किसान सलाहकार अश्विनी कुमार, रघुनंदन महतो, रंजीत कुमार सहित अनेक किसान मौजूद थे.
वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में किसान चौपाल आयोजित :वीरपुर. प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन परिसर में सोमवार को किसान चौपाल का आयोजन मुखिया पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.इस अवसर पर आत्मा सहायक परियोजना निदेशक अजीत कुमार ने कहा कि किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि अनुदान योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है.इ
सके लिए यहां कम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जायेगी.उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना की चर्चा करते हुए इसका लाभ लेने की अपील की.
उन्होंने डीज़ल पंप के बदले बिजली और सोलर से संचालित पंप लेने की अपील किसानों से की.प्रखंड कृषि समन्वयक नवीन कुमार ने कहा कि खेती में पैदावार बढ़ाने के लिए हमेशा नये तकनीक का उपयोग करना चाहिये.उन्होंने मिट्टी की नियमित रूप से जांच करवाने एवं जैविक खाद का उपयोग करने की अपील किसानों से की.इस अवसर पर किसानों ने सोयाबीन तथा ढैंचा का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की.
साथ ही चौपाल में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की अनुपिस्थति को ले कार्रवाई करने की मांग किसानों ने की. इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी,सरपंच कृष्णनंदन सिंह, उपमुखिया सुशील कुमार,कृषि समन्वयक निरंजन कुमार, शालिनी कुमारी,कृषि सलाहकार जनार्दन ठाकुर,रानी कुमारी,विश्व भारती,नीतीश कुमार,पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी समेत कई किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




