जिला अधिवक्ता संघ ने दरमेश को दी श्रद्धांजलि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय (कोर्ट) :इ उत्तरप्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्षा दरमेश सिंह यादव की हत्या पर जिला अधिवक्ता संघ ने शोकसभा आयोजित की. मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. अधिवक्ता विश्वनाथ दास की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गयी. इस शोकसभा में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव […]
विज्ञापन
बेगूसराय (कोर्ट) :इ उत्तरप्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्षा दरमेश सिंह यादव की हत्या पर जिला अधिवक्ता संघ ने शोकसभा आयोजित की. मृतक की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. अधिवक्ता विश्वनाथ दास की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गयी.
इस शोकसभा में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीत कुमार,राजेश सिंह, अमित कुमार, अभय शंकर, अखिलेश कुमार, वीरेंद्र वर्मा, सुनील झा, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, चंद्रमौली सिंह, विश्वंभर मिश्र, निशा कुमारी सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सरकार से मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की. साथ ही सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की भी मांग की.
पूरे भारत में जिस तरह अधिवक्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है उस पर अधिवक्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए सरकार को अविलंब इस ओर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि समय रहते अगर सरकार इस ओर नहीं ध्यान देती है तो मजबूरन अधिवक्ताओं को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर वरीय अधिवक्ता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










