कलाकार अजीज को मिला बाबा नागार्जुन कलाश्री सम्मान

Updated:
विज्ञापन

मंसूरचक : साहित्य जगत में यात्री के नाम से मशहूर बाबा नागार्जुन के 108वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मानकी संगीत कला केंद्र ने चर्चित मंच उद्घोषक सह सिने अभिनेता गुरुदेव अजीज को बाबा नागार्जुन कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया. बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप , संस्था के निदेशक अजय अनंत ने मानकी […]

विज्ञापन

मंसूरचक : साहित्य जगत में यात्री के नाम से मशहूर बाबा नागार्जुन के 108वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मानकी संगीत कला केंद्र ने चर्चित मंच उद्घोषक सह सिने अभिनेता गुरुदेव अजीज को बाबा नागार्जुन कलाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया. बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप , संस्था के निदेशक अजय अनंत ने मानकी म्यूजिक के सभागार में कलाकार अजीज को अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौके पर अभिनेता अमिय कश्यप ने कहा कि बाबा नागार्जुन ने साहित्य के क्षेत्र में बिहार को एक नयी ऊंचाई दी.उन्होंने बाबा के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की भी बात कही. इन्होंने कहा कि जिस तरह से बाबा ने लोक साहित्य को विकसित किया उसी तरह से गुरुदेव अजीज भी ग्रामीण परिवेश से निकल कर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं इसीलिए इस सम्मान के लिए इनका चयन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक अजय अनंत ने की और संचालन युवा कलाकार बिट्टू पोद्दार ने किया. इस पर कलाकार अजीज ने संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सम्मान के बाद काम करने का उत्साह और बढ़ेगा.मौके पर दिनकर फिल्म सिटी के कार्यकारी निर्माता राकेश महंत, फिल्म निदेशक अरविंद पासवान, लोकगायक बबलू आनंद, राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन