आजाद भारत के शिल्पकार थे नेहरू : अमिता

Updated at : 28 May 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
आजाद भारत के शिल्पकार थे नेहरू : अमिता

बेगूसराय : कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामू सिंह की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 55 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर विधायक अमिता भूषण ने भी शिरकत कर पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. मौके पर उन्होंने श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि […]

विज्ञापन
बेगूसराय : कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामू सिंह की अध्यक्षता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 55 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर विधायक अमिता भूषण ने भी शिरकत कर पंडित नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया.
मौके पर उन्होंने श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित नेहरू आजाद भारत के शिल्पकार के साथ- साथ महान स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य 12 वर्ष आजादी की लड़ाई में जेल में बिताकर भी देश को आजाद कराया. साथ ही उनके पिता, पत्नी और बेटी ने भी देश के लिए संग्राम किया. इतना ही नहीं वे बड़े त्यागी भी थे.
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालना सूर्य को दीपक दिखाने का समान है. इस अवसर पर रामस्वरूप पासवान, ब्रजकिशोर सिंह, नगर अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, कुद्दूस अंसारी, विनोद कुमार, सच्चिदानंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विजय सिंह, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, कपिलदेव सहनी, रत्नेश टुल्लू, आलोक कुमार, धीरज कुमार, रूबी शर्मा, प्रमिला देवी आदि शामिल थे.
प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे पंडित नेहरू :
बखरी (नगर). बखरी प्रखंड के कांग्रेसियों ने सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. केसरी धर्मशाला, बखरी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शांति झा ने की. इस अवसर पर सेवादल के विश्वेश्वर सहनी ने कहा कि नेहरू जी प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे.
आज हमलोगों को उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नेहरू जी अखंड भारत का निर्माण किया. मौके पर केदार केसरी, रामाश्रय सिंह, सागर शर्मा, गौतम सदा, ब्रजकिशोर पोद्दार आदि ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन