विवाद में मां की आंख फोड़ दी

Updated at : 22 May 2019 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में मां की आंख फोड़ दी

तेघड़ा : दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट में एक भाई ने मां की आंख पर ईंट-पत्थर से बार कर जख्मी कर दिया है. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की है. बताया जाता है कि गांव के रामबालक पासवान और रामविलास पासवान दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद […]

विज्ञापन

तेघड़ा : दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट में एक भाई ने मां की आंख पर ईंट-पत्थर से बार कर जख्मी कर दिया है. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर गांव की है. बताया जाता है कि गांव के रामबालक पासवान और रामविलास पासवान दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.

आज जब रामबालक पासवान की मां रामदुलारी देवी अपने पति के साथ डेरा से घर पहुंची थी, तभी उसके दोनों पुत्र आपस में भीड़ गये. इस दौरान आरोप है कि बड़ा पुत्र रामविलास पासवान ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मां रामदुलारी देवी और अपने पिता के साथ ईंट-पत्थर, लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी.
इस दौरान पुत्र ने मां के सिर व आंख पर भी कई बार प्रहार किया, जिससे आंख पर गहरी चोट आयी. जख्मी महिला का कहना है कि आंख से कुछ दिखायी नहीं दे रहा है. फिलहाल घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेघड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच -पड़ताल कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन