टेंपो लूटकांड का हुआ खुलासा, तीन धराये
Updated at : 13 Mar 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

बाघा चौक के समीप गाड़ी मालिक ने अपनी गाड़ी पहचान ली एनएच 31 पर सदानंदपुर एवं बरियारपुर ढाले के बीच 10 मार्च को हुई थी टेंपो लूटकांड की घटना इसकी सूचना लोहिया नगर ओपी को दी, पुलिस ने आरोपित व टेंपो को कब्जे में लिया बलिया : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सदानंदपुर एवं […]
विज्ञापन
- बाघा चौक के समीप गाड़ी मालिक ने अपनी गाड़ी पहचान ली
- एनएच 31 पर सदानंदपुर एवं बरियारपुर ढाले के बीच 10 मार्च को हुई थी टेंपो लूटकांड की घटना
- इसकी सूचना लोहिया नगर ओपी को दी, पुलिस ने आरोपित व टेंपो को कब्जे में लिया
बलिया : थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सदानंदपुर एवं बरियारपुर ढाला के बीच 10 मार्च को हुई टेंपो लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसमें संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता कर एएसपी सह बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि 10 मार्च की शाम भाड़ा का टेंपो चला रहे चालक सदानंदपुर निवासी सोगारथ पासवान का पुत्र चंदन पासवान बेगूसराय से अपने घर सदानंदपुर आ रहा था.
इसी बीच उसके साथ मारपीट कर एनएच 31 पर बरियारपुर ढाला के समीप टेंपो की लूट की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में टेंपोचालक के द्वारा दिये गये आवेदन पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराकर रतनपुर ओपी क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी नवीन कुमार शर्मा को आरोपित बनाया गया था. उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा थाने में दिये गये आवेदन में बताया गया था कि बेगूसराय निवासी प्रकाश यादव की टेंपो को भाड़ा पर चला रहे थे.
रविवार की शाम वह टेंपो लेकर रास्ते में सवारी बिठाते हुए बेगूसराय से अपने घर सदानंदपुर आ रहा था. इसी बीच बेगूसराय के खातोपुर ढाला पर एक युवक सवारी के रूप में गाड़ी पर चढा़. गाड़ी में रमजानपुर सहित आदि जगहों के कई पैसेंजर भी सवार थे. उनके उतरने के बाद युवक ने गाड़ी को बरियारपुर ढाला से आगे सुनसान रास्ते पर रूकवायी.
इसी बीच टेंपो का पीछा कर रहे अन्य दो युवक गाड़ी के समीप पहुंचे और चालक के साथ मारपीट कर उसे एनएच किनारे गड्ढे में फेंक दिया. जिसके बाद मोबाइल तथा गाड़ी लेकर फरार हो गया. चालक ने इसकी सूचना टेंपो मालिक बेगूसराय निवासी प्रकाश यादव को दी .
इस पर सोमवार को गाड़ी मालिक एवं चालक के द्वारा गाड़ी की खोज बेगूसराय के विभिन्न कबाड़खानों में की गयी. इस बीच आरोपित नवीन कुमार शर्मा के द्वारा गाड़ी भाड़ा पर चलाते हुए मंझौल से बेगूसराय आ रहा था. जहां बाघा चौक के समीप उसकी कुछ महिलाओं के साथ किसी बात को लेकर झड़प हो गयी, तभी वहां लूट हुई गाड़ी के मालिक प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी की पहचान कर ली.
उसने इसकी सूचना लोहिया नगर ओपी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपित एवं टेंपो को अपने कब्जे में लिया. इसकी सूचना लोहियानगर पुलिस ने बलिया पुलिस को दी. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित नवीन कुमार शर्मा ने इस लूटकांड में अपने दो साथियों की भी संलिप्ता की बात स्वीकार की .
जिस पर छापेमारी कर उसके दो साथी बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी गोलू पासवान एवं सोनू कुमार महतो को भी गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में तीनों युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से लूट करने की बात स्वीकारी. डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि लूटकांड में शामिल गाछी टोला निवासी गोलू पासवान दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था.
जिस पर नगर थाना सहित कई थानों में लूट एवं छिनतई आदि के कई अापराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि नवीन कुमार शर्मा का बलिया थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा स्थित एक फर्नीचर दुकान में आना जाना लगा रहता था. प्रेस वार्ता के दौरान थाना अध्यक्ष रामनिवास मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




