ताबड़तोड़ फायरिंग कर फिल्मी स्टाइल में उठा ले गये नाबालिग लड़की को, देखते रह गये गांववाले

Updated at : 14 Sep 2018 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
ताबड़तोड़ फायरिंग कर फिल्मी स्टाइल में उठा ले गये नाबालिग लड़की को, देखते रह गये गांववाले

बेगूसराय : बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर में बदमाशों ने अशांति फैला दी. पुलिस से बेखौफ होकर शातिर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लगभग 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया. घटना का विरोध करने पर शातिर बदमाशों ने लड़की के परिजनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज भी की. पुलिस से […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर में बदमाशों ने अशांति फैला दी. पुलिस से बेखौफ होकर शातिर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लगभग 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया. घटना का विरोध करने पर शातिर बदमाशों ने लड़की के परिजनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज भी की. पुलिस से शिकायत करने पर शातिर बदमाशों ने बालिका के परिजनों को जान से मारने और अंजाम भुगतने की धमकी दिया है. वहीं, बदमाश पिस्तौल के बल पर नाबालिग छात्रा को गाड़ी में बैठा कर फरार हो गया. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी. फिल्मी स्टाइल में स्कूली छात्रा का अपहरण करने की घटना से अपहृता के परिजनों में दहशत व्याप्त है.

फुलवड़िया के थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि लड़की अपहरण कांड में अपहृता के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही कुल चार लोगों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में छह-सात अज्ञात लोगों को भी अंकित किया गया है. अपहृत छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए बदमाशों के संदिग्ध ठिकाने पर पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना के संबंध में फुलवड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन