पांच हथियार,151 गोलियां और एक मैगजीन के साथ चार तस्कर धराये

Updated at : 04 Sep 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
पांच हथियार,151 गोलियां और एक मैगजीन के साथ चार तस्कर धराये

एक अर्धनिर्मित हथियार भी पुलिस ने किया बरामद गिरफ्तार अपराधियों में वैशाली जिले का कुख्यात धर्मा भी शामिल साहेबपुरकमाल : रविवार की रात पुलिस ने वैशाली जिले के एक कुख्यात समेत चार अपराधियों को पंचवीर-बलिया अवध तिरहुत पथ में सनहा पश्चिम ढाला के समीप से दबोच लिया. उसके पास से काफी संख्या में अवैध हथियार […]

विज्ञापन

एक अर्धनिर्मित हथियार भी पुलिस ने किया बरामद

गिरफ्तार अपराधियों में वैशाली जिले का कुख्यात धर्मा भी शामिल
साहेबपुरकमाल : रविवार की रात पुलिस ने वैशाली जिले के एक कुख्यात समेत चार अपराधियों को पंचवीर-बलिया अवध तिरहुत पथ में सनहा पश्चिम ढाला के समीप से दबोच लिया. उसके पास से काफी संख्या में अवैध हथियार और गोलियां भी बरामद हुई हैं. सोमवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बलिया डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि एसपी बेगूसराय आदित्य कुमार, एसटीएफ पटना और एएसपी अभियान बेगूसराय अमृतेश कुमार के दिशा-निर्देश पर साहेबपुरकमाल थाना प्रभारी राजेश कुमार के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए रविवार की रात पंचवीर-बलिया मुख्य पथ पर तीन बाइकों को पकड़कर तलाशी ली गयी तो हथियारों का जखीरा मिला. हालांकि अपरािधयों ने भागने की कोशिश भी की, परंतु पुलिस की मजबूत घेराबंदी के कारण सफल नहीं हो पाये.
डीएसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से छह हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें तीन बड़ा पिस्तौल, एक छोटा पिस्तौल, एक कट्टा और एक अर्धनिर्मित कट्टा के अलावा 315 बोर की 150 राउंड गोलियां, 7.65 बोर की एक राउंड गोली, एक मैगजीन बरामद हुई. वहीं, वैशाली जिले का कुख्यात अपराधी बिदुपुर थाने के मथुरा निवासी राणा सिंह के पुत्र धर्मनाथ सिंह उर्फ धर्मा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, क्योंकि धर्मा के विरुद्ध वैशाली जिले में हत्या, अपहरण, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तारी के भय से वह समस्तीपुर जिले के पटोरी में रिश्तेदार के यहां छिपकर रहता था और वहीं से आपराधिक घटना को अंजाम देता था. इसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर वैशाली जिले की पुलिस भी यहां आने की सूचना दी है. इसके साथ चमथा बछवाड़ा निवासी गंगा विष्णु राय का पुत्र राकेश कुमार, ताजपुर बलिया निवासी चिलतर यादव का पुत्र दशरथ यादव और खगड़िया मुफस्सिल थाने के जंगली टोला निवासी छेदी यादव का पुत्र रोशन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. रोशन कुमार के विरुुद्ध भी खगड़िया जिले के चित्रगुप्त नगर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की सूचना दी गयी है.
डीएसपी ने बताया कि धर्मनाथ सिंह इतना शातिर बदमाश है कि पहले पूछताछ में उसने अपना नाम चंदन कुमार बताया. जब उसके बताये पते के बारे में थाने से संपर्क किया गया तो पता चला कि उसका असली नाम धर्मनाथ सिंह उर्फ धर्मा है. धर्मा अपना नाम बदलकर समस्तीपुर पटोरी में रहकर आपराधिक साम्राज्य चलाता था. उन्होंने पत्रकारों को बताया हथियार खरीद-बिक्री के सिलसिले में धराये अपराधी हथियार खरीदकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. अपराधियों से सघन पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके. अपराधियों के पास से बरामद बाइकों में दो अपाची गाड़ी भी चोरी का होने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी राजेश कुमार, एएसआई विपिन कुमार के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन