बेगूसराय : झोंपड़ियों पर चली जेसीबी बच्चे की मौत, रोड जाम

Updated at : 26 Aug 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : झोंपड़ियों पर चली जेसीबी बच्चे की मौत, रोड जाम

बेगूसराय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र की जिनेदपुर पंचायत में पोखर किनारे बसे महादलितों की झोंपड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया.झोंपड़ियां हटाने के क्रम में एस्बेस्टस गिरने से एक शिशु की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित महादलितों ने हरदिया के पास एसएच-55 को घंटों जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है […]

विज्ञापन

बेगूसराय : मुफस्सिल थाना क्षेत्र की जिनेदपुर पंचायत में पोखर किनारे बसे महादलितों की झोंपड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया.झोंपड़ियां हटाने के क्रम में एस्बेस्टस गिरने से एक शिशु की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित महादलितों ने हरदिया के पास एसएच-55 को घंटों जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि महादलितों द्वारा पोखर की जमीन को अतिक्रमित कर झोंपड़ियां बना ली गयी थीं.

हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को उक्त कार्रवाई की गयी. एसडीओ संजीव कुमार, एसडीपीओ मिथिलेश कुमार, सीओ उत्पल हिम्बॉन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी. महादलितों ने प्रशासन से आग्रह किया कि पहले हम लोगों को बसाने की व्यवस्था की जाये.

फिर हमलोगों की झोंपड़ियां हटेंगी. प्रशासन के अधिकारी हाइकोर्ट के आदेश का हवाला देकर झोंपड़ियों को जेसीबी से हटाने लगे. झोंपड़ियों के हटाने के दौरान एक शिशु दब गया. जब तक झोंपड़ी के अंदर दबे शिशु को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो गयी. मृत बच्चा अजय सदा का पुत्र था. इससे आक्रोशित महादलितों ने शव के साथ एचएच-55 को जाम कर प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की.

क्या कहते हैं अधिकारी

रोड जाम की सूचना मिली है. बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है. हाईकोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने पोखर की जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई की है.

आदित्य कुमार, एसपी, बेगूसराय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन