सड़क हादसे में युवक की मौत,गाड़ी छोड़ ट्रक का चालक व खलासी फरार

Updated:
विज्ञापन

बरौनी : फुलवडि़या थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर बगराहा चौक के पास सोमवार को जीरो माइल की ओर जा रहे अनियंत्रित खाली ट्रक की चपेट में आने से 48 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक अन्य युवक जख्मी भी हो गया. सड़क दुर्घटना में […]

विज्ञापन

बरौनी : फुलवडि़या थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर बगराहा चौक के पास सोमवार को जीरो माइल की ओर जा रहे अनियंत्रित खाली ट्रक की चपेट में आने से 48 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक अन्य युवक जख्मी भी हो गया. सड़क दुर्घटना में जख्मी शोकहारा कलमबाग टोला निवासी लगभग 42 वर्षीय युवक भगलू महतो का इलाज बरौनी के निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक दो लोगों के साथ बाइक से कहीं जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बगराहा चौक के पास एनएच 28 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उक्त हादसा हुआ.

फुलवडि़या के थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मृतक की पहचान शोकहारा दो पंचायत के कलमबाग टोला निवासी स्व रामजी महतो के पुत्र सुधीर महतो के रूप में की गयी है. सावन माह की अंतिम सोमवारी की भीड़ को लेकर जीरोमाइल में सड़क जाम रहने के कारण दुर्घटना के उपरांत ट्रक का चालक व खलासी मालती पेट्रोल पंप के निकट गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने खून लगे खाली ट्रक को बरामद कर लिया है. घटना के संबंध में फुलवडि़या थाने में ट्रकचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन