दबंगों ने रेलवे टैक्सी स्टैंड के संचालक को जान से मारने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2018 5:50 AM
बरौनी : पूर्व-मध्य रेल के बरौनी जंक्शन के टैक्सी स्टैंड में बुधवार की रात में आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दबंगों ने टैक्सी स्टैंड के संचालकों पर गोलीबारी कर दहशत फैला दिया. दबंगों ने रेलवे टैक्सी स्टैंड के संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग कर रात में […]
बरौनी : पूर्व-मध्य रेल के बरौनी जंक्शन के टैक्सी स्टैंड में बुधवार की रात में आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दबंगों ने टैक्सी स्टैंड के संचालकों पर गोलीबारी कर दहशत फैला दिया. दबंगों ने रेलवे टैक्सी स्टैंड के संचालक को जान से मारने की धमकी देते हुए तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग कर रात में हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गयी. जीआरपी बरौनी के थानाध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित वाहन मालिक व चालक का रेलवे टैक्सी स्टैंड के संचालक से कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था. रेलवे टैक्सी स्टैंड में गोलीबारी की घटना में किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है.
पुलिस ने घटनास्थल से थ्री फिफ्टीन कारतूस का एक खोखा व बाइक बरामद की है. बरौनी जंक्शन के टैक्सी स्टैंड परिसर से ही रेल पुलिस ने घटना में शामिल एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. जीआरपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के चकबल गांव निवासी अजीत कुमार सिंह के रूप में की गयी है. जीआरपी थाना में गिरफ्तार बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










