Begusarai के लाल अब्दुर रहमान का कमाल, ISRO के जूनियर साइंटिस्ट पद पर हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

Abdur Rahman

Begusarai: जिले के छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले अब्दुर रहमान का इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट जूनियर साइंटिस्ट पद पर चयन हुआ है.

विज्ञापन

Begusarai: कहते हैं कि पूत का पांव पालने में ही दिख जाता है. इसे एक बार फिर से बेगूसराय के रहने वाले अब्दुर रहमान ने सच साबित किया है. दरअसल, उनका इसरो में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर चयन हुआ है. अब वह इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं देंगे. उनकी इस सफलता से न सिर्फ परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है. वहीं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता को दिया है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव के स्कूल में की शुरुआती पढ़ाई

अब्दुर रहमान ने बताया कि उनके पिता मो. अलाउद्दीन किसान और मां गृहिणी हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही प्राथमिक विद्यालय बाद बखड्डा से की. इसके बाद उन्होंने छौड़ाही उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की. इसके बाद एपीजे यूनिवर्सिटी लखनऊ से बीटेक की उपाधि प्राप्त की, फिर एनआईटी पटना से एम.टेक किया. इस दौरान उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया.  

ISRO के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में लगी नौकरी

अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए रहमान ने बताया कि एनआईटी पटना में पढ़ाई के दौरान ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने का जज्बा जगा था. इसके बाद उन्होंने इसरो द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करने का फैसला किया और अब उनका चयन इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर हुआ है. 

इसे भी पढ़ें: Rajgir में बनेगी बिहार की पहली फिल्म सिटी, नीतीश सरकार ने केंद्र से मांगा 200 करोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन