ट्रैक्टर दुर्घटना में युवक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में सरकंडा गांव निवासी मकबूल अंसारी के 45वर्षीय जख्मी पुत्र मो अब्बास अंसारी को परिजनों ने कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका).
आनंदपुर थाना अंतर्गत सरकंडा गांव में गुरूवार को हुई ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना में सरकंडा गांव निवासी मकबूल अंसारी के 45वर्षीय जख्मी पुत्र मो अब्बास अंसारी को परिजनों ने कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. फिर चिकित्सकों ने जख्मी युवक को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया.-ढलान पर आगे बढ़ गई ट्रैक्टर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मो अब्बास अंसारी ट्रैक्टर के नीचे लेटकर कल-पुर्जे ठीक कर रहा था. इसी दौरान ढलान के कारण अचानक ट्रैक्टर के आगे बढ़ने से हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक के कमर के निकट की हड्डी बुरी तरह से टूट गई है.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन