सर्पदंश से बहियार में घास काट रहे एक युवक की स्थिति हुई गंभीर
अस्पताल में ईलाजरत युवक | Prabhat Khabar Network
अमरपुर के विदनचक दिग्घी में शनिवार को बहियार में घास काट रहे एक युवक को सर्पदंश ने डंस लिया. पीड़ित को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
अमरपुर (बांका). अमरपुर थाना क्षेत्र के विदनचक दिग्घी मुहल्ले में शनिवार को सर्पदंश से एक युवक की हालत गंभीर हो गई. अचेतावस्था में परिजनों ने पीड़ित युवक अजय मंडल को तत्काल इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
आपके शहर में
अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि शनिवार को अजय मंडल घर के समीप स्थित बहियार (खेत) में पशुओं के लिए घास काटने गया था. इसी दौरान घास में छिपे एक विषैले सर्प ने उसके पैर में डंस लिया. तबीयत बिगड़ने और शरीर में विष फैलने की आशंका पर परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे.
युवक का उपचार कर रहे डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण पीड़ित को जरूरी एंटी स्नेक वेनम व प्राथमिक दवाएं दे दी गई हैं. फिलहाल युवक की स्थिति पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए