बाइक के धक्के से महिला जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में बादशाहगंज चौक के समीप बाइक के धक्के से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में बादशाहगंज चौक के समीप बाइक के धक्के से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बादशाहगंज गांव निवासी भीम मालाकार की पत्नी रानी देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. जख्मी महिला ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर से दूध लेने गयी थी. दूध लेकर सड़क पार कर वह अपने घर जा रही थी. इसी दौरान अमरपुर की ओर से शाहकुंड की ओर जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन