पति के विवाद में पत्नी ने खाई कीटनाशक

Updated:
विज्ञापन

शाम सौहर ने मामूली बातों पर गाली-गलौज शुरू कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के महथुडीह गांव में घरेलू विवाद में महिला ने घर में रखे कीटनाशक दवा खा ली. स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. पीड़िता सलमा खातून ने बताया कि 2020 में गांव के ही मो. फुरकान से प्रेम निकाह किये. निकाह के बाद जब शौहर के घर पहुंची तो दो वर्ष तो ठीक से गुजरा. जिसमें दो संतान भी हुआ. धीरे – धीरे पति सहित अन्य ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. बुधवार की शाम सौहर ने मामूली बातों पर गाली-गलौज शुरू कर दिया. विरोध करने पर ससुर सिराज सहित अन्य सदस्यों ने मारपीट करने लगा. जिससे तंग आकर घर में रखा कीटनाशक दवा खा ली. जब स्थिति बिगड़ा तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सलमा के मायके में दिया. मायके वालों ने आनन – फानन में सीएचसी में भर्ती कराया. जिसका इलाज डा. संदीप कुमार द्वारा किया गया. इस घटना में सलमा खातून ने पति मो. फुरकान सहित अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत की हैं. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन